हरिद्वार: Bhatije ne Bua ko Maa Banane ke liye kiya ye kaam रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से बालक के अपहरण के मामले में पुलिस ने सहारनपुर की एक महिला और उसके दो रिश्ते के भतीजों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने अपनी निसंतान बुआ की गोद भरने के लिए बालक का अपहरण किया था। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने शहर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। बीते 9 दिसंबर को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के छह साल के बालक का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने खोजबीन करते हुए दो सप्ताह बाद देवबंद सहारनपुर में एक मंदिर के बाहर से बालक को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद से अपहरणकर्ताओं की तलाश चल रही थी।
अपहरण में इस्तेमाल बाइक बरामद की
Bhatije ne Bua ko Maa Banane ke liye kiya ye kaam सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने शनिवार को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर निवासी बिट्टू व सतीश को गिरफ्तार करते हुए अपहरण में इस्तेमाल बाइक बरामद की थी। पता चला था कि दोनों युवकों ने बाइक पंजाब से चुराई थी और देवबंद निवासी शैंकी को बेच दी थी।
Bhatije ne Bua ko Maa Banane ke liye kiya ye kaam शैंकी से उसके गांव के दो युवक बाइक मांग कर हरिद्वार आए थे। उसी दौरान बालक का अपहरण किया गया था। बाद में कागज ना देने पर शैंकी ने बाइक वापस लौटा दी थी। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए शैंकी से बाइक मांग कर ले जाने वाले मनीष कुमार निवासी गांधी कालोनी लालवाला देवबन्द जिला सहारनपुर और विशाल निवासी ग्राम रणखण्डी खालापट्टी देवबन्द सहारनपुर को गिरफ्तार किया।
Bhatije ne Bua ko Maa Banane ke liye kiya ye kaam बालक को मंदिर के बाहर छोड़ दिया
दोनों ने अपहरण की बात कबूल करते हुए बताया कि उनकी बुआ निसंतान है और हरिद्वार से उन्होंने बालक का अपहरण कर अपनी बुआ को सौंप दिया था। बाद में पुलिस की सख्ती होने पर उनकी बुआ ने बालक को मंदिर के बाहर छोड़ दिया था। जिस पर पुलिस ने उनकी बुआ साक्षी निवासी फौलादपुरा देवबन्द सहारनपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।