BIG BREAKING : पूर्व विधायक का निधन, पूर्व कलेक्टर के घर बिगड़ी थी तबियत, पार्टी में शोक की लहर

रायगढ़ । भाजपा के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल का निधन हो गया है| पूर्व विधायक की तबियत भाजपा नेता ओ.पी. चौधरी के घर पर अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ भाजपा के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल ने अंतिम साँस ली| पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम में किया जाएगा|

पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता के घर बिगड़ी तबियत –

रोशन लाल अग्रवाल पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता ओ.पी. चौधरी के घर 26 जनवरी को मिलने गए थे, जहाँ अचानक बेहोश होकर गिर पड़े| उन्हें बेहोशी की हालत में जिंदल अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया था| डॉक्टरों ने बताया कि रोशन लाल अग्रवाल का ब्रेन हेमरेज हो गया है| 27 जनवरी को सुधार नही आने पर एयरबेस से दिल्ली मेदांता लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल का निधन हो गया|

लोगों को उम्मीद थी कि उनके चाहिते नेता जल्द ही स्वस्थ होकर वापस घर लौटेंगे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था| भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ में पूर्व विधायक के निधन के खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है| हर कोईं उन्हें याद कर रहा है|

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours