BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, दी गई मामूली रियायतें, कलेक्टर डॉ .भारतीदासन ने जारी किया आदेश जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

रायपुर।  राजधानी रायपुर में 15 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लगातार रायपुर में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की मांग उठ रही थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश कई जिलों में एक सप्ताह का लॉकडाउन फिर से बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन बढ़ाने जाने का आदेश जिला कलेक्टरों को जारी करने का अधिकारी राज्य सरकार ने सौंप दिया है।

प्रदेश के हॉटस्पॉट शहरों में लॉकडाउन से ही रिकव्हरी रेट में सुधार हुआ है। इसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में जिला कलेक्टरों के माध्यम से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के दो जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है। एक-एक करके प्रदेश के सभी जिलों में लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है।

वर्तमान में प्रदेश के छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन के मामले ज्यादा आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है अभी लॉकडाउन खोलने का सही समय नहीं है। वहीं चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना का पीक आया है या आने वाला है यह अभी बता पाना संभव नहीं है। प्रदेश के लोगों को अभी लॉकडाउन का पालन कराना ही सहीं रहेगा। अचानक बाजारों को पूरी तरह से खोल देना सहीं नहीं रहेगा। इससे संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। शहर के बाजारों को 2 बजे तक खोला जा सकता है। किराना, फल, सब्जी, दूध सहित पेट्रोल पंप व मेडिकल को बंद से अलग रखा जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours