BIG BREAKING : 5 मई से 14 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान, इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

उड़ीसा: देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर बेकाबू होते जा रहा है। आए दिन यहां कई हजार नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं मौतों के आंकड़ों ने भी नए रिकॉर्ड बना रहा है। बिगड़ते हालतों को देखते हुए कई ​राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं आवश्यक चीजों की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें करने का फैसला लिया गया है। इसी बीच उड़ीसा सरकार नवीन पटनायक ने भी अब लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। उड़ीसा सरकार 5 मई से 19 मई तक 14 दिन राज्य का लॉक करने का घोषणा किया। वहीं आपताकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चीजों की दुकानें को बंद करने का ऐलान ​किया है।

बता दें कि देश में 24 घंटे में 3.92 लाख नए केस सामने आए है। वहीं राहत की बात ये है कि 3.07 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 1 मई तक देश में 29 करोड़ 1 लाख 42 हजार 339 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं, इनमें से कल 18 लाख 04 हजार 954 लोगों के टेस्ट किए गए थे। देश में इस वक्त 33 लाख 49 हजार 644 एक्टिव केस हैं। देश में आज तक कोरोना से 2 लाख 15 हजार 542 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

भारत में अबतक 1 करोड़ 95 लाख 57 हजार 457 लोग कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं। इनमें से 1,59,92,271 लोग रिकवर हो चुके हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours