नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार शाम चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुरू में उनके बीमार होने की खबर आ रही थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसे हेल्थ चेकअप का मामला बताया है। रजनीकांत को किडनी से जुड़ी कई समस्याएं हैं, साथ ही 2016 में अमेरिका के एक अस्पताल में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैन्स परेशान हैं, साथ ही वो उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे।