भिलाई। भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हथखोज के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पार्षद की लाश बंधवा तालाब के पास मिली। शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। मामले में पुलिस ने 5 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
भिलाई-तीन चरौदा निगम के वार्ड-2, औद्योगिक क्षेत्र हथखोज से कांग्रेस पार्षद की हत्या खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पार्षद अपने दोस्तों के साथ तालाब में बैठे थे। वहीं कुछ देर बाद पार्षद के मौत की खबर मिली। वारदात की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब के पास से पार्षद का शव बरामद किया।
हत्या की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।