पिथौरागढ़ः- Big Road Accident : बागेश्वर के शामा गांव से पिथौरागढ़ के होकरा जा रही बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह और उनके इकलौते बेटे उमेश सिंह और बहू निशा समेत 10 लोगों की मौत हो गई। उमेश की 17 अप्रैल को शादी हुई थी। सभी मृतक बागेश्वर जिले के शामा और भनार के रहने वाले थे और पूजा के लिए होकरा मंदिर जा रहे थे। डीएम ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
Big Road Accident : बृहस्पतिवार की सुबह शामा (बागेश्वर) से 10 लोगों को लेकर होकरा की ओर जा रही बोलेरो (यूके 02 टीए 10845) खाद्यान्न गोदाम के पास अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नाचनी थाना पुलिस और तेजम अस्पताल को फोन पर सूचित करने के बाद स्थानीय युवकों ने किसी के जीवित बचे होने की उम्मीद में खाई में उतरकर खोजबीन की लेकिन कोई जीवित नहीं मिला।