शादी से पहले दो दूल्हों के साथ हुआ बड़ा कांड, पट्टी बांधकर लेने पड़े साथ फेरे

1 min read

Big scandal happened with the groom : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुई ये दो शादियां चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। वैसे तो दोनों ही बरातों का आपस में कोई लेना देना नहीं था, लेकिन एक हादसे ने दोनों में कनेक्शन जोड़ दिया। हुआ कुछ ये कि वृंदावन रोड पर गांव डांगोली के समीप दो दूल्हों की कारें आपस में टकरा गईं। इसमें नौ लोग घायल हो गए। एक दूल्हा शादी के बाद फेरे की रस्म निभाने जा रहा था, दूसरा शादी करने। घायल दूल्हे को परिजन अस्पताल से ससुराल ले गए। जहां वरमाला और फेरे के बाद वापस लाकर उपचार कराया।

आखिर क्या है पूरा मामला

Big scandal happened with the groom : कस्बा सुरीर के गांव भदनवारा निवासी आर्यन की बृहस्पतिवार को शादी हुई थी। शुक्रवार की रात वह पत्नी और बहन-बहनोई के साथ कार से फेरे की रस्म के लिए ससुराल खंदौली जा रहा था। कार को सुरीर निवासी फिरोज चला रहा था। गांव डांगोली के समीप पीछे से आ रही कार ने पहले एक टेंपो में उसके बाद आर्यन की कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों ही कारें कलाबाजी खाते हुए पलट गईं। कार में सुरीर के गांव जरारा निवासी कृष्णा तोमर सवार था। उसकी शुक्रवार को शादी थी, वह परिजन रवि, दोस्त व चालक के साथ शादी करने के लिए ससुराल नरहोली जा रहा था।

 

टक्कर में दोनों गाड़ियों में सवार कुल नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया देर रात घायल कृष्णा को परिजन शादी के लिए घायल अवस्था में ही नरहोली ले गए। शादी की औपचारिकता चंद समय में पूरी कर लौट आए। थाना मांट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours