नेताजी थोड़ी तो मर्यादा रखते…अमित शाह कर रहे थे सभा को संबोधित, उधर भाजपा प्रत्याशी महिला शौचालय में…

1 min read

संभल: BJP Candidate Caught in Ladies Toilet लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी गलियारों में सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। वहीं, नेताओं के विवादित बयानबाजी के चलते माहौल और गर्माते जा रहा है। क्या पक्ष, क्या विपक्ष दोनों ही दल के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने का एक भी मौका हाथ से नहीं गवां रहे हैं। हालांकि कुछ नेता ऐसे हैं तो बैठे—बिठाए विरोधी दल का मौका दे बैठते हैं। ऐसा ही कुछ संभल भाजपा उम्मीदवार के साथ हुआ, जिसके बाद से विरोधी दल के नेता हमलावर हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Read More: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, एक साथ 400 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

BJP Candidate Caught in Ladies Toilet

BJP Candidate Caught in Ladies Toilet दरअसल संभल से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने चुनावी सभा के दौरान महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय का उपयोग कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में परमेश्वर लाल सैनी महिला शौचालय से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां मौजूद किसी ने ये वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद से भाजपा प्रत्याशी सैनी टारगेट में आ गए हैं।

Read More छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज फिर हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

BJP Candidate Caught in Ladies Toilet मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार मुरादाबाद के बुद्धिविहार इलाके में मुरादाबाद और संभल भाजपा कैंडिडेट के समर्थन में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अमित शाह की सभा में आने वाली महिलाओं को ध्यान में रखते हुए यहां अस्थाई महिला शौचालय की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इसका उपयोग भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी की करते दिखाई दिए। हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें गलती का अहसास तो हुआ नहीं, बल्कि एक मझे हुए नेता की तरह हाथ जोड़ते हुए मंच की तरफ बढ़ते चले गए।

Read More: बृजमोहन अग्रवाल का गांवों में जबरदस्त स्वागत : देर रात तक ग्रामीण अंचल में चलता रहा धुआंधार जनसंपर्क, लगते रहे अबकी बार चार सौ पार के नारे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours