[lwptoc]
बांदा,उत्तर प्रदेश: shweta singh gaur’s body found hanging:जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उन्होंने इंदिरा नगर स्थित आवास पर साड़ी से फांसी लगाई। वह जिले के जसपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 से भाजपा की जिला पंचायत सदस्य थीं। वहीं घटना के बाद से उनके पति दीपक सिंह लापता है। दीपक सिंह भी भाजपा के नेता हैं और घटना के बाद से उनका फोन भी बंद आ रहा है। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
भारी पुलिस फोर्स की तैनाती
shweta singh gaur’s body found hanging: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की भारी संख्या में तैनाती भी कर दी गई है। इसी के साथ जांच-पड़ताल भी की जा रही है। 35 वर्षीय श्वेता सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं। उन्होंने समाज शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा भी है।
कई टीमों को लगाया गया
ममले को लेकर एसपी अभिनंदन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस, डॉग स्कवॉड और अन्य टीमें मौके पर पहुंची हुई हैं। मौके पर जायजा लेने के बाद पता लगा कि कमरे को बंद कर फांसी लगाई गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में आगे की कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।
![Chhattisgarh Today](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Join_Whatsapp_AdobeCreativeCloudExpress.gif)
पति पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
shweta singh gaur’s body found hanging: पुलिस की ओर से कहा गया कि पति और पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। यहां तक ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के बीच समझौते को लेकर भी बात चल रही थी। जिसके बाद घटना वाले दिए एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और आक्रोशित होकर श्वेता सिंह ने ये कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।