विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका दे गए 6 बार के विधायक, थाम कांग्रेस का दामन, कई और नेता हो सकते हैं शामिल

1 min read

बेंगलुरु: BJP MLA NY Gopalakrishna Join Congress कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक एन वाई गोपालकृष्ण सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। कर्नाटक कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और जनता दल (AS) के कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि जनता की लहर पार्टी के पक्ष में है।

Read More: MP Transfer News : बड़ा फेरबदल! देर रात अचानक बदले गए दमोह सहित 7 जिलों के कलेक्टर, मयंक अग्रवाल को मिली जिले की कमान, आदेश जारी 

BJP MLA NY Gopalakrishna Join Congress कुदलिगी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा भाजपा विधायक एन वाई गोपालकृष्ण (NY Gopal Krishna) को पार्टी में शामिल करने के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी। गोपालकृष्ण ने गत शुक्रवार को ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। शिवकुमार ने कहा, ‘‘भाजपा और जद (एस) के कई नेता हमारा दरवाजा खटखटा रहे हैं। यह इस बात का सुबूत है कि राज्य की जनता की आवाज कांग्रेस के पक्ष में है और हमारा रास्ता सही दिशा में सत्ता की तरफ है।’’

Read More: IAS Transfer 2023 : देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ बदले गए इतने जिलों के कलेक्टर, यहां देखें List

BJP MLA NY Gopalakrishna Join Congress

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि गोपालकृष्ण ने भाजपा विधायक (BJP MLA) के पद से इस्तीफा दे दिया और अब कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह जद (एस) विधायक के। एम। शिवलिंगे गौड़ा भी इस्तीफा दे चुके हैं और वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। केपीसीसी प्रमुख ने कहा, ‘‘भाजपा और जद (एस) नेता स्वैच्छिक रूप से कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं, जो इस बात का ‘बड़ा सुबूत’ है कि लोगों ने ‘डबल इंजन सरकार की नाकामी’ के कारण परिवर्तन करने का मन बना लिया है।’’

Read More: Akshara Singh New MMS Leak: भोजपुरी एक्ट्रेस का फिर एक MMS हुआ वायरल! बॉयफ्रेंड संग दिखी इस हालत में

BJP MLA NY Gopalakrishna Join Congress छह बार के विधायक गोपालकृष्ण पहले कांग्रेस में थे। वह चार बार चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से और एक बार बेल्लारी सीट से विधायक चुने गए। भाजपा में शामिल होने के बाद वह कुदलिगी से विधायक बने। हाल ही में भाजपा के दो एमएलसी (पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचानसुर) ने इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसी तरह जद (एस) विधायक एस। आर। श्रीनिवास भी इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गये।

Read More: छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना ने मचाया कोहराम, एक साथ 19 छात्राओं के संक्रमित होने से मचा हड़कंप

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours