भिलाईः BJP MLA Vidyartan Bhasin passed away केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि वैशाली नगर सीट से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का आज दोपहर निधन हो गया। विद्यारतन भसीन ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि विधायक भसीन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज उनका निधन हो गया।
BJP MLA Vidyartan Bhasin passed away मिली जानकारी के अनुसार विद्यारतन भसीन लंबे समय से स्वास्थ्य संबंध समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।
दुर्ग में एकमात्र भाजपा के विधायक हैं भसीन
बता दें की विधायक विद्यारतन भसीन भिलाई नगर निगम में महापौर रह चुके हैं. इसके बाद अब तक भिलाई निगम में भाजपा अपना महापौर नहीं बना सका, इसके बाद विद्यारतन भसीन को साल 2009 में सांसद सरोज के इस्तीफे के बाद विधानसभा में मौका मिला.
BJP MLA Vidyartan Bhasin passed away
BJP MLA Vidyartan Bhasin passed away भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी और संघ में सक्रिय रहने वाले पिता स्व. चुन्नी लाल भसीन के पुत्र विद्यारतन भसीन 2009 औऱ 2018 में लगातार दो बार विधायक बने और कांग्रेस की लहर के बीच वैशाली नगर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत दर्ज की.
![](https://lalluram.com/wp-content/uploads/sites/4/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-07-at-7.31.21-AM.jpeg)