Chhattisgarh : नारायण चंदेल बने छत्तीसगढ़ के नए नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने BJP ‌विधायक दल की बैठक में किया नाम का ऐलान

1 min read

रायपुरः- Narayan Chandel Leader of Opposition छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को बनाया गया है। BJP विधायक दल की बैठक में बुधवार को प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने उनके नाम की घोषणा की।  नेता प्रतिपक्ष के  नाम का ऐलान दोपहर को विधायक दल की बैठक के बाद किया गया। भाजपा में बदलाव का सिलसिला यही नहीं थमेगा। संगठन में और भी प्रमुख चेहरों को बदला जाएगा। भाजपा में यह सर्जरी मिशन-2023 के चुनावों के मद्देनजर की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नई टीम को कर रही तैयार

इससे पहले बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सांसद अरुण साव को सौंपी है। विष्णुदेव साय की जगह अरुण साव को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अरुण साव के जिम्मेदारी संभालने के बाद अब बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष का चेहरा बदल दिया है। नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

नारायण चंदेल कौन हैं?

बता दें कि नारायण चंदेल जांजगीर-चांपा से विधायक हैं। उनका जन्म 19 अप्रैल 1965 में हुआ था। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन 1980 से शुरू हुआ था। 1980 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर 4 वर्षों तक रहने के दौरान उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। जिसके बाद उन्हें 1984 से 86 तक जांजगीर नगर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था। इस बीच में अविभाजित बिलासपुर जिला के भारतीय जनता पार्टी के संगठन में जिला कार्यसमिति के सदस्य भी रहे।

Narayan Chandel Leader of Opposition 1986 से 1988 तक जांजगीर नैला नगर भाजपा उपाध्यक्ष, 1988 से 1990 तक बिलासपुर जिला भाजयुमो जिला अध्यक्ष, 1991 से 1993 तक बिलासपुर भाजपा जिला महामंत्री एवं मध्य प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 1994 से 1996 मध्य प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश मंत्री, 1997 से 1999 मध्य प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर उन्होंने काम किया। यही वजह है कि पार्टी ने 1998 में चांपा विधानसभा से चुनाव लड़ाया था। 1998 के विधानसभा चुनाव में ही उन्होंने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2008 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने चुनाव जीता। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की है। इसके अलावा वह प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours