नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की सिराथू सीट से उम्मीदवार होंगे।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी के विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिए 58 में से 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इसके अलावा दूसरे चरण के लिए 55 में से 48 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया आज 107 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की इन 107 सीटों में से 83 पर बीजेपी विधायक थे। 63 विधायकों को रिपीट किया है। 21 नए चेहरों को मौका दिया।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति दी गई है। (2/2) pic.twitter.com/0ZV4gxvNRl
— BJP (@BJP4India) January 15, 2022
प्रधान ने कहा कि पिछले 5 साल में गुंडाराज पर योगी सरकार ने नकेल कसा है। यूपी को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है. यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी।