UP Election Result 2022 LIVE: रुझानों में बीजेपी की एक बार फिर दमदार वापसी, योगी आदित्यनाथ 14 हजार वोट से आगे

1 min read

लखनऊ,उत्तर प्रदेशः-यूपी की सभी 403 सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग की ओर से इन सभी सीटों के रुझान जारी हो रहे हैं। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है। धीरे-धीरे ये रुझान नतीजों में तब्दील होंगे। यूपी में इस बार बड़े नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्टा दांव पर लगी है। बड़े चेहरों में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश राजभर, केशव प्रसाद मौर्य और अदिति सिंह शामिल हैं। आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट, अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट, स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें शुरुआती रुझानों में भाजपा 250 सीटों से पार पहुंच गई है यानी बहुमत के आंकड़े 203 से काफी ज्यादा। सपा भी 100 के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। पर, काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।

यूपी की सभी सीटों के ताजा अपडेट्स

UP Poll Result: मेरठ में किस सीट पर कौन आगे

कैराना विधानसभा… राउंड 04
मृगांका सिंह, भाजपा  17510
नाहिद हसन, रालोद 16413
बढ़त 1097 भाजपा आगे

थानाभवन विधानसभा… राउंड 04
सुरेश राणा, भजपा  13641
अशरफ अली, रालोद 15990
बढ़त 2349

शामली विधानसभा… राउंड 04
तेजेन्द्र निर्वाल, भजपा -17320
प्रसन्न चौधरी, रालोद 18693
बढ़त, 1373

मेरठ में किस सीट पर कौन आगे

कैराना विधानसभा… राउंड 04
मृगांका सिंह, भाजपा  17510
नाहिद हसन, रालोद 16413
बढ़त 1097 भाजपा आगे

थानाभवन विधानसभा… राउंड 04
सुरेश राणा, भजपा  13641
अशरफ अली, रालोद 15990
बढ़त 2349

शामली विधानसभा… राउंड 04
तेजेन्द्र निर्वाल, भजपा -17320
प्रसन्न चौधरी, रालोद 18693
बढ़त, 1373

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours