Blast in Nitish Kumar Event: बाल-बाल बचे नीतीश कुमार,नालंदा में CM से महज 15 फीट की दूरी पर विस्फोट, मची अफरा-तफरी

1 min read

नालंदा,बिहार:- Blast in Nitish Kumar Event: बिहार के नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘जनसभा’ स्थल पर मंच के पास बम फेंका गया है। इस दौरान नीतीश कुमार भी मंच पर ही थे, हालांकि वो सुरक्षित हैं। घटना के बाद नालंदा पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले पावापुरी गये थे। वहां से सिलाव होते हुए उन्हें राजगीर जाना है। इसी क्रम में सिलाव गानधी हाईस्कूल में यह घटना हुई। वे पंडाल में बैठे करीब ढाई सौ लोगों से मिलकर उनके आवेदन ले रहे थे।

Read More : गोबर से चूल्हा जलाओ, आत्मनिर्भर बन जाओ, सिलेंडर चाहे दो हजार का हो जाए फर्क नहीं पड़ेगा: BJP सांसद

Blast in Nitish Kumar Event: पंडाल में बनाये गये मंच के पीछे धमाका हुआ। मंच को कपड़े से सुसज्जित किया गया था। ऐसे में अंदर रहे सीएम नीतीश समेत अन्य को सिर्फ आवाज सुनाई दी। लेकिन तेज आवाज होने के बाद भगदड़ मच गयी।

Read More : खैरागढ़ उपचुनाव : मतदान केंद्र में धरने पर बैठे भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल, जानिए वजह

बताया जाता है कि धमाका नीतीश कुमार के मंच से करीब 17- 18 फीट की दूरी पर मंच के पीछे हुआ। हालांकि ये पटाखा बम था, अगर इसमें ज्यादा विस्फोटक होता तो मामला गंभीर हो सकता था। पटाखा बम फोड़ने के आरोप में पकड़े युवक की पहचान 22 साल के शुभम के रूप में हुई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours