कटक: Bloody game on cricket field अक्सर कहा जाता है खेल को खेल की तरह लिया जाना चाहिए, लेकिन ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें खेल सिर्फ खेल नहीं होता है। इसे कई बार लोग जंग के तौर पर लेते हैं। चौद्वार पुलिस थाना क्षेत्र के कटक जिले के महिसलंदा में स्थानीय क्रिकेट मैच को ही ले लीजिए। यहां नो बॉल पर विवाद के बाद रविवार की दोपहर एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान महिंदा के लकी राउत (22) के रूप में हुई है। चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी मुना राउत फरार है।\
Bloody game on cricket field पुलिस ने बताया कि महिसालांडा में शंकरपुर और बेरहामपुर की दो अंडर-18 क्रिकेट टीमों के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान तभी दर्शकों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। विवाद तब शुरू हुआ जब अंपायर ने मैदान पर गेंद को नो बॉल के रूप में घोषित किया। इसे लेकर दर्शकों लकी राउत और जगा राउत के बीच गरमागरम बहस हुई। जगा ने बहस के बाद अपने भाई मुना राउत को बुला लिया।
Bloody game on cricket fieldगुस्से में मुना मौके पर पहुंचा और लकी को पहले बैट से पीटा। जब लकी जमीन पर गिर गया तो मुना ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुन्ना को एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Bloody game on cricket field
Bloody game on cricket fieldसूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस टीम का घेराव किए जाने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।