75 साल की महिला की महिला के साथ तेंदुआ ने किया ऐसा काम, पहाड़ी में इस हाल में मिली महिला

1 min read

कांकेर: Kanker News  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुआ के हमले से महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घर में सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया। जिसके बाद पहाड़ी‌ के पास उसकी‌ लाश मिली है। इधर मामले की सूचना मिलने के‌ बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई‌ है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच‌ की जा रही‌ है।

Kanker News  बतादें कि उत्तर बस्तर के इलाके‌ में तेंदुआ के हमले की खबर ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। मामला कांकेर जिले के नरहरपुर वनपरिक्षेत्र के चनार गांव का बताया जा रहा है, जहां 75 बर्षीय बुजुर्ग महिला रात में तेंदुआ उठा ले गया। जानकारी के मुताबिक महिला खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी सोने चले गए।‌ तभी देर रात तेंदुआ कच्चे मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और घर पर सो रही बुजुर्ग महिला को उठा ले गया।

सुबह होने के बाद घर के लोगों ने देखा कि यहां सब बिखरा पड़ा हुआ है। वही कच्चे मकान का दरवाजा भी खुला हुआ था। जिसके बाद कमरे में जाकर देखा तो महिला गायब थी।‌ जिसे देख परिजन हैरान होकर महिला को ढूंढने लगे। उसी दौरान महिला का शव घर से कुछ दूरी पर पहाड़ी में क्षत-विक्षत हालत में मिली। इधर मामले की सूचना पर वन विभाग की मौके पर पहुंचकर आगे की कर्रवाई में जुट गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours