40 बार कैंची से गोदा… हैवान ब्वॉयफ्रेंड ने चार बच्चों की गर्भवती मां को उतारा मौत के घाट..

1 min read

इंटरनेशनल डेस्कः- Boyfriend killed pregnant Girlfriend वो चार बच्चों की मां थी और पांचवें की बनने जा रही थी। लेकिन अब ना तो वो इस दुनिया में है और ना ही गर्भ में पल रहा बच्चा। एलिश वाल्श को 40 बार कैंची घोंप कर मौत के घाट उतार दिया गया। उसे इतनी दर्दनाक मौत उसके ब्वॉयफ्रेंड लियाम टेलर ने दी। घटना 15 दिसंबर 2022 की है। जिसकी कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। चलिए वारदात की पूरी कहानी बताते हैं।

Boyfriend killed pregnant Girlfriend वारदात की पूरी कहानी

Boyfriend killed pregnant Girlfriend उत्तरी लंदन में एलिश वाल्श रहा करती थी। 15 दिसंबर की रात 8.36 बजे वो एलिश के घर में घुसता है। इसके बाद 9.14 बजे बाहर घर से निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसके जाने से 5 मिनट पहले फोन पर एलिश के दोस्त ने चीखने और लड़ने की आवाज सुनी थी। जिसके बाद उसने एलिश से कई बार संपर्क करने की कोशिश की। घटना के कुछ देर बाद उसके पिता जब घर पहुंचे तो बेडरुम में बेटी को खून से लथपथ बेहोश देखा। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए।

चार बच्चों की मां 22 सप्ताह की प्रेग्नेंट थी

Boyfriend killed pregnant Girlfriend एलिश पहले से चार बच्चों की मां थी। मरने से पहले 22 सप्ताह की प्रेग्नेंट थी। किसी बात को लेकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ विवाद हुआ और हैवान ने 40 बार कैंची घोंप कर उसे जख्मी अवस्था में छोड़कर गायब हो गया। एलिश को बचाया नहीं जा सका।

नशे का आदी था प्रेमी

Boyfriend killed pregnant Girlfriend आरोपी टेलर कोकीन, भांग और अल्कोहल का आदि था। वारदात के अगले दिन उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने गुनाह को कबूल करते हुए कहा कि उसने ही 40 बार एलिश को कैंची घोंपा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टेलर पर पहले भी महिलाओं के साथ हिंसा करने का आरोप लग चुका था।

मां को खंभे से बांधकर मारा था हैवान ने

Boyfriend killed pregnant Girlfriend उसने खंभे में अपनी मां को बांधकर मारा था और 12 महीने तक पिंजरे में बंद कर दिया था। जब उसकी बहन 16 साल की थी तो उसका सिर काटने की चेतावनी दी थी। सोमवार यानी 3 अप्रैल को कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया। टेलर को 10 मई को उसके हैवानियत के लिए सजा सुनाई जाएगी।

Boyfriend killed pregnant Girlfriend

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours