दूल्हे ने अपनी मां के कहने पर शादी से पहले चुपके से किया कुछ ऐसा..दुल्हन ने तोड़ डाला रिश्ता, वायरल हो गई स्टोरी

1 min read

नई दिल्लीः- bride calls off wedding: पति और पत्नी में नोक-झोंक तो चलती रहती है, कई बार यह तीखी लड़ाई में तब्दील हो जाती है और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है या फिर टूट जाता है। अब हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक दुल्हन ने शादी सिर्फ इसलिए तोड़ दी, क्योंकि दूल्हे ने मेन्यू कॉर्ड से उसकी पसंदीदा डिश हटवा दी थी। अब यह मामला सुर्खियां बटोर रहा है।

ये है पूरा मामला

SarahJake2022 नाम की एक यूजर ने Reddit पर शादी टूटने की वजह बताई। मंगेतर की उम्र 31 साल है और लड़की की उम्र 25 साल, दोनों की जल्द शादी होने जा रही थी और शादी की प्लानिंग भी जोर-शोर से शुरू हो गए थे। हर चीज पर सहमति बन गई थी सिवाए फूड मेन्यू के, क्योंकि लड़की का परिवार केवल वेज खाना खाता है वहीं लड़के का पूरा परिवार नॉनवेज के शौकीन है। लड़की अपनी शादी में फूड ऑप्शन में 2-4 वेजिटेबल खाना रखना चाहती थी, लेकिन उसके मंगेतर ने इसे पैसे की बर्बादी कहते हुए मेन्यू में वेगन फूड नहीं डलवाने को कहा। लेकिन लड़की ने बात ठान ली थी और वो इस मुद्दें पर कोई बहस नहीं करना चाहती थी।

Read More : दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन, कुछ ही दिन पहले शुरू की थी नई एयरलाइन कंपनी

कुछ दिनों बाद लड़की को पता चलता है कि फूड मेन्यू में बदलाव किया गया है और मेन्यू से सारे वेजिटेबल फूड हटा दिए गए है। ये सुनने के बाद लड़की को बहुत गुस्सा आया और मंगेतर को फोन लगाना शुरू कर दिया लेकिन उसके मंगेतर ने फोन नहीं उठाया जिसके बाद वो लड़के के ऑफिस चली गई।

Chhattisgarh TodayChhattisgarh Today

लड़के ने अपनी मां के कहने पर हटवा दिया वेगन फूड 

bride calls off wedding: लड़का उसे देखकर हैरान था और लड़की को समझाया की फूड मेन्यू से सब हटाना उसकी मां का आइडिया था। ये कहने के बाद लड़की को वापस घर भेज दिया।  दोनों परिवार वालों के बीच बात होने लगी और लड़के की मां अपने फैसले से पीछे नहीं हट रही थी। लड़की ने एक और पोस्ट डाला और बताया कि उन्होंने ये शादी कैंसिल कर दी है। इस फैसले को सुनकर इंटरनेट में मौजूद कई यूजर ने उसकी तारीफ की और कहा कि शादी एक समझौता है और तुम्हारा एक्स इस समझौते के लिए तैयार नहीं था। कई यूजर्स ने लड़की के फैसले को सही बताया।

Read More : Road Accident: एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, पूर्व विधायक की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours