दूल्हे के इस अंग को देखकर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, पूरे मेहमानों के सा​मने खुली लड़के की पोल

1 min read

[lwptoc]

सफीपुर: Bride refuse for Marry फिल्मों के शौकीन हैं तो “बाला” फिल्म की कहानी जरूर याद ही होगी। जी हां, जिसमें दूल्हे की सच्चाई पता लगने पर दुल्हन शादी के दूसरे दिन उसे छोड़ कर मायके चली जाती है और तलाक का नोटिस भेज देती है। बाला फिल्म की कहानी जैसी ही घटना शनिवार को सफीपुर के गांव में घटी तो लोगों की हंसी छूट गई और बरात बिन दुल्हन बैरंग लौट गई।

दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Bride refuse for Marry सफीपुर के एक गांव में कानपुर निवासी बैंक कर्मी ने पुत्र की शादी तय की थी। शुक्रवार को तामझाम के साथ बारात आयी और अगवानी के साथ द्वारचार की रस्म अदा हुई। हंसी ठिठोली के बीच दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन के आने पर एक दूसरे जयमाल डाला। मन ही मन दुल्हन भी भविष्य के सुनहरे सपनों का ताना बुनने लगी। इसके बाद सात फेरों की रस्म पूरी की गई। सुबह कलेवा का समय आया तो घर की महिलाओं ने दूल्हे को दही खिलाने की रस्म शुरू की। इस बीच अचानक दूल्हे को चक्कर आया और वो बेहोश होकर गिर गया।

मेहमानों के सामने खुली दूल्हे की पोल

दूल्हे के बेहोश होते ही उसके सिर की विग निकल गिरते ही वह गंजा दिखाई देने लगा। उसे गंजा देखकर लोगों की हंसी छूट गई तो दुल्हन और उसके घरवालों के होश उड़ गए। दूल्हे के सिर पर बाल नहीं थे और गंजापन छिपाने के लिए वो विग पहनता था। शादी से पहले इसकी जानकारी कन्या पक्ष को नहीं दी गई थी। इसपर कन्या पक्ष के लोग भड़क गए और दूल्हा समेत पिता को बंधक बना लिया। शादी में बाकी रस्में रोक दीं और दुल्हन की विदाई करने से इन्कार कर दिया।

दूल्हे को होना पड़ा शर्मिंदा

विवाद इतना बढ़ गया कि सूचना मिलने पर परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद वर और कन्या पक्ष में पंचायत शुरू कराई। पंचायत के बाद कन्या पक्ष ने बताया कि शादी में पांच लाख 66 हजार 500 रुपया खर्च हुआ है। दूल्हे के पिता से धनराशि वापस करने का प्रस्ताव रखा। आखिर में पैसे वापस करने पर सहमति बनी। इसके बाद दूल्हे के पिता रुपये लेने कानपुर चले गये। इस बीच दूल्हे और उसके भाई को कन्या पक्ष के लोगों ने नजर बंद रखा। कुछ लोगों ने लड़के को मिर्गी का दौरा आने की बात कही। हालांकि लड़के के पिता ने इस बात से इन्कार किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

भूल से भी परिवार के साथ न देंखें ये वेब सीरीज, वरना होना पड़ेगा शर्मिंदा, एक्ट्रेस ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours