अमरोहा,उत्तर प्रदेशः- Bride Refused to Marry in Amroha: शादी को लेकर इन दिनों दुल्हन की ओर से बारात लौटाने की खबर अक्सर सामने आ रही हैं। बारात को लौटाने की पीछे की वजह भी अलग-अलग सामने आ रही हैं। कहीं दूल्हे को नशे में देखकर शादी टूट रही है तो कहीं दूल्हा मसंद न आने के कारण बारात लौटा दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला अमरोहा जिले से सामने आया है। यहां एक युवती की गुरुवार की रात बारात आई हुई थी। बारात गेस्ट पहुंच चुकी थी। बाराती नाश्ता-पानी कर रहे थे।
फिर जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंच ही रहा था कि अचानक दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ गई। दूल्हे को देखते ही दुल्हन का माथा ठनक गया और उसने तुरंत दूल्हे को स्टेज पर चढ़ने से मना कर दिया। दुल्हन ने भरी महफिल में शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले को जब लोगों ने जाना तो सभी हैरान रह गए। हालांकि बाद में बिना दुल्हन के ही बारात को वापस जाना पड़ा।
परीक्षा में फेल हुई तो 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
गुरुवार रात शहर के एक बैंक्वेट हाल में गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। शादी समारोह में उत्साह के साथ दोनों पक्षों के मेहमानों ने खाना खाया। इसके बाद बारात चढ़त भी पूरी हो गई। बात तब बिगड़ी, जब जयमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। दुल्हन ने दूल्हे की उम्र 50 साल देख उसके साथ शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बीच हड़कंप मच गया। युवती के परिजनों ने उसे समझाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन नतीजा शून्य रहा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
Bride Refused to Marry in Amroha: सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों से घटना की जानकारी की। बाद में युवती के शादी से साफ इनकार करने पर दूल्हा पक्ष बैकफुट पर आ गया। आपसी समझौता होने पर बारात बिना दुल्हन ही वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। बिना दुल्हन ही बारात वापस लौट गई है। समझौता हो जाने व किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिलने पर कार्रवाई नहीं की गई है।