Brother sister marriage दुनिया में कई ऐसी जनजाति हैं जिनके रीति-रिवाज और परंपरा बहुत अलग है। इन अजीब मान्यताओं के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आज हम आपको ऐसी ही जनजाति की अजीबोगरीब परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। एक ऐसी ही जनजाती है।
इंडोनेशिया की पोलाही ट्राइब जहां इनब्रीडिंग या इनसेस्ट का कल्चर है। इनब्रीडिंग का मतलब होता है कि एक ही परिवार के लोग आपस में संबंध भी स्थापित करें और संतान भी पैदा करें।
Brother sister marriage
पोलाही जनजाति पर कई तरह की रिसर्च हुई हैं और इन्हें लेकर बाकायदा स्टडीज पब्लिश हुई हैं। इनकी इनब्रीडिंग को स्टडी करने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक सामने आते हैं।
ऐसी ही इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मल्टीकल्चरल एंड मल्टी रिलीजियस अंडरस्टैंडिंग की एक स्टडी ‘Polahi Tribe inbreeding Culture in Gorontalo’ में इस जनजाति के बारे में काफी डिटेल्स दी गई हैं।
मां-बेटे, पिता-बेटी, भाई-बहन के बीच बनते हैं संबंध
यह जनजाति अपने कबीले के रिवाजों को लेकर बहुत ही रूढ़ीवादी है। इंडोनेशिया के गोरोन्तालो प्रांत (Gorontalo Province) के पहाड़ों और जंगलों में ये जनजाति रहती है। यहां के लोग सदियों से यही प्रथा निभाते आ रहे हैं।
मां-बेटे, पिता-बेटी, भाई-बहन जैसे सगे रिश्तों के साथ मामा, मौसा, बुआ जैसे परिवारों के साथ भी इनसेस्ट होता है। इस जनजाति के लोगों को लेकर बहुत ज्यादा रिसर्च की गई है।
यहां रिसर्च के आधार पर कुछ बातें सामने आई हैं जैसे-
पोलाही ट्राइब डच कोलोनियल एरा में भगौड़ी जनजाति मानी जाती थी। (जानें राजस्थान की गरासिया जनजाति के बारे में)
पोलाही प्रजाति के बीच अब इनब्रीडिंग एक टैबू नहीं है और इस कारण भाई-बहन या मां-बेटे के बीच घर में ही अगर प्यार हो जाता है तो वो लोग साथ रह सकते हैं।
पोलाही जनजाति के बीच एक रिवाज है जिसमें उस कबीले का मुखिया नए जोड़े को नदी में पवित्र स्नान करवाता है और मंत्रों के उच्चारण के बीच इनकी शादी होती है।
पोलाही में अगर परिवार के दो सदस्य एक दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्हें परिवार या गांव के मुखिया से इजाजत लेनी होती है।
कई रिसर्च ये बताती हैं कि पोलाही जनजाति में लोगों में ज्यादा हेल्थ इशूज नहीं हैं जो आमतौर पर इनसेस्ट में देखी जाती है, लेकिन इनमें अक्ल की कमी देखी गई है।
आखिर क्यों इनब्रीडिंग को दुनिया भर में किया जाता है बैन?
कई देश ऐसे हैं जिनमें इनब्रीडिंग को बैन किया गया है। हालांकि, कई मुस्लिम देशों में सेकंड कजन्स में शादी देखी जाती है, लेकिन फिर भी अधिकतर सगे रिश्तों में इसे बैन किया गया है।
इसका कारण ये है कि इस तरह के रिश्तों से कई तरह के मानसिक विकार जैसे एंग्जाइटी, मंद बुद्धी, साइकोलॉजिकल समस्याएं आदि होती हैं और साथ ही साथ शारीरिक समस्याएं जैसे जन्म से ही शरीर में किसी चीज़ की कमी, ऑटिज्म आदि हो सकते हैं।
दुनिया भर की रिसर्च में इसी तरह की बातें सामने आई हैं कि इनब्रीडिंग को लेकर बहुत ज्यादा परेशानी होती है। कई देशों में तो बाकायदा इसे लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं जिनमें इस तरह की शादियों को गैर-कानूनी माना जाता है।
खुद इंडोनेशिया में भी इस तरह का कानून है, लेकिन पोलाही जनजाति के लोगों के रिवाज अपने-आप में अलग हैं। ये अब रिवाज से ज्यादा नॉर्मल प्रथा बन गया है जहां लोगों को आपस में प्यार भी होने लगा है।
इस प्रजाति के लोग सामान्य जीवन जीते हैं और बाहरी दुनिया के पास होने के बाद भी अलग और कटे-कटे रहते हैं। इन्हें जंगल का गार्डियन यानी रक्षक भी माना जाता है। इस प्रजाति के लोगों के जीवन के आधार पर कई लेख आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे।