कांकेर:- BSF Jawan Commited suicide: नक्सल इलाकों में जवानों में खुदकुशी की बढ़ती प्रवृत्ति और संख्सा ने सभी को सकते में डाल दिया है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है। यहां कोयलीबेड़ा के कामतेड़ा BSF कैंप में तैनात जवान ने तड़के सुबह खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक जवान का नाम उज्जल नंदी है। जो पश्चिम बंगाल के बरगरा का रहने वाला है।उसने खुदकुशी क्यों की है, इसका कारण अज्ञात है। कांकेर SP ने घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार, उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन में पदस्थ था। उसकी ड्यूटी कोयलीबेड़ा के कामटेडा कैंप में लगी थी। आज सुबह 6 बजे के आस पास उसके बैरक से गोली चलने की आवाज आई। जवान भाग कर मौके पर पहुंचे तो उज्जवल नंदी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था।
BSF Jawan Commited suicide: इसके बाद जवानों ने तत्काल इसकी सूचना अफसरों को दी। वहीं कोयलीबेड़ा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जवान के परिवार से भी संपर्क किया गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वज़ह स्पष्ट नहीं हो पाई है।