रायपुर: Budhaditya Rajyog in Aries 2023: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस महीने सूर्य गोचर करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय सूर्य मीन राशि में हैं। 14 अप्रैल को सूर्य राशि परिवर्तन करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे और बुधादित्य योग भी मनाएंगे।
Budhaditya Rajyog in Aries 2023
दरअसल मेष राशि में पहले से ही बुध ग्रह मौजूद हैं और सूर्य बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनता है, जो ज्योतिष में बहुत शुभ माना गया है। 14 अप्रैल से बनने जा रहा बुधादित्य राजयोग सभी 12 राशि वालों पर शुभ अशुभ असर डालेगा। इनमें से 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए मेष राशि में बन रहा बुधादित्य योग बहुत शुभ फल देगा। आइए जानते हैं कि 14 अप्रैल से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।
Aaj Ka Rashifal April 09: इन राशि वालों के लिए बन रहा बेहद दुर्लभ संयोग, शाम तक आएगी खुशखबरी, मिलेगा ढेर सारा धन
Budhaditya Rajyog in Aries 2023 मेष राशि: सूर्य गोचर करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ युति करेंगे। जिससे मेष राशि में बुधादित्य राज योग बनेगा। बुधादित्य राजयोग मेष राशि वालों के लिए बहुत शुभ फल देगा। इन जातकों की आय बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अब तक जो धन संबंधी समस्याएं थीं, वो अब दूर होंगी। ये जातक यदि नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो यह अच्छा समय है।
Aaj Ka Rashifal 8 April :आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, हनुमान जी और शनिदेव की बरसेगी अपार कृपा, पढ़ें राशिफल..
Budhaditya Rajyog in Aries 2023 कर्क राशि: सूर्य बुध की युति से बन रहा राजयोग कर्क राशि वालों के लिए भी बहुत शुभ फल देगा। इन जातकों को करियर में लाभ होगा। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। पुराने वाद-विवाद का निपटारा होगा और मामला आपके पक्ष में बनेगा। कह सकते हैं कि यह समय आपका भाग्योदय करा सकता है।
Aaj Ka Rashifal 7 April 2023 : आज इन राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल..
Budhaditya Rajyog in Aries 2023 सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए यह बुधादित्य योग करियर में नए मौके देगा। इन कामों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। कह सकते हैं कि सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों के जीवन में कई खुशियां लेकर आएगा। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन मिलेगा। साथ ही सैलरी में बढ़ोतरी मिलने के पूरे योग हैं।