Jharkhand Bus Accident: झारखंड में एक बहुत ही बड़ा हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस 50 फीट गहरी नदी में जा गिरी है। इस हादसे में कम से कम 3 लोगों के मारे जाने की खबर है, साथ ही 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस में फंसे हुए यात्रियों को निकाला। राहत की बात रही कि नदी में पानी ज्यादा नहीं था।
बराकर नदी में गिरी बस
Bus Fell Into River झारखंड के गिरिडीह में शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस के नदी में गिर गई। घटना झारखंड के डुमरी गांव के पास हुई, जहां बस बराकर नदी में गिर गई। बस रांची से गिरिडीह जा रही थी। जब बस गिरिडीह-डुमरी रोड पर पहुंची तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरी नदी में जा गिरी।
यात्रियों की संख्या कंफर्म नहीं
Bus Fell Into River बस में कुछ कितने यात्री सवार थे इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार बस भरी थी और तेज रफ्तार से जा रही थी। दुर्घटना रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर हुई। घायलों को बस से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों की पहचान की कोशिश जारी है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Jharkhand: 3 passengers dead, 15 injured as bus falls into river in Giridih
Read @ANI Story | https://t.co/2T4Flz3OVU#Jharkhand #BusAccident #Giridih pic.twitter.com/vM8aCHREC8
— ANI Digital (@ani_digital) August 5, 2023
Bus Fell Into River सीएम ने जताया दुख
Bus Fell Into River इस घटना को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने ने दुख जताते हुए कहा कि झारखंड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस की बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।