खरगोन में बस पुल से गिरी, 15 लोगों की मौत:बस पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फुट नीचे नदी में गिरी, इंदौर जा रही थी

1 min read

खरगोन,मध्यप्रदेशः-bus full of passengers fell from bridge  मध्यप्रदेश के  खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस 50 फीट नीचे गिर गई। नदी सूखी है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग चोटिल हुए हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

इंदौर जा रही थी बस

bus full of passengers fell from bridge बस क्रमांक एमपी10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जो खरगोन से इंदौर जा रही थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। बस में 50  से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव में हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं।.

bus full of passengers fell from bridge

bus full of passengers fell from bridge घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग दादागिरी करते हैं।

आर्थिक सहायता घोषित

bus full of passengers fell from bridge राज्य सरकार ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours