बिजनेसमैन ने मनाया कुत्ते का जन्मदिन, बकायदा चौराहों पर होर्डिंग्स भी लगवाई, लोग बोले- नेताओं पर किया कटाक्ष..

1 min read

बैतूल,मध्यप्रदेशः-आपने बहुत से लोगों को अपने पेट्स का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा होगा। लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल में एक बिजनेसमैन ने जिस तरह से अपने पेट डॉगी का जन्मदिन मनाया उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस शख्स ने अपने पेट डॉगी के जन्मदिन पर बधाई संदेश की होर्डिंग बनवाई और इसे चौराहे पर लगवा दी।

दरअसल, बैतूल जिले के मुलताई कस्बे में ‘वफादार’ नाम के कुत्ते का जन्मदिन उसके मालिक ने धूमधाम मनाया। जन्मदिन के मौके पर होर्डिंग भी लगाए गए, इसमें ‘वफादार’ की तस्वीर के साथ उसके साथियों की तस्वीरें भी हैं। कुत्ते के साथियों की तस्वीर के साथ उनके नाम भी दर्ज हैं। वफादार के साथियों के नाम दलबदलू, धोखेबाज, चापलूस, खुजली, पहचानो कौन, छर्रा, झांकीबाज, फेंकोलाल और मौका परस्त जैसे हैं। यह नाम चर्चा का विषय बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही एक कुत्ते के जन्मदिन के जश्न पर आयोजन हुआ हो और होर्डिंग लगाया गया हो, मगर यह ठीक वैसे ही है जैसे नेताओं के आगमन और स्वागत पर लगाए जाते हैं। कुत्तों का मुखिया फूल मालाएं पहने हुए है, तो साथी भी खड़े हैं। यह होर्डिंग उन लोगों पर तंज है जो नेताओं की चापलूसी करते है।

इस कुत्ते को तस्वीर में उसके साथी ठीक वैसे ही नजर आ रहे हैं जैसे नेताओं के स्वागत में उमड़ पड़ते हैं। कुल मिलाकर यह होर्डिग और कुत्ते का जन्मदिन वर्तमान दौर के नेताओं के चापलूसों पर हमला करने वाला है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours