मौज-मस्ती पड़ी भारी! यहां कॉलगर्ल नशे में शख्स का कान काट कर खा गई, जानें क्या है पूरा मामला

1 min read

बैंकॉक। Callgirl bite the ear of tourist : दुनिया सबसे खूबसूरत देशों में से है थाइलैंड। यहां लोग घूमने और मौज मस्ती के लिए जाते हैं। लेकिन, यहां मौज मस्ती करने गए एक टूरिस्ट को घूमना ही भारी पड़ गया। ये टूरिस्ट यहां अपना कान कटा बैठा। इसका कान किसी दुर्घटना में नहीं बल्कि एक थाई कॉलगर्ल ने काट लिया। इस शख्स की उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक कॉलगर्ल ने नशे में इसका कान काट लिया। इतना ही नहीं, उसने कान काटा और बाद में उसे निगल भी गई। जिस महिला ने कान काटा है उसका नाम कनिका कामटन (Kannika Khamthon) बताया जा रहा है।

Chhattisgarh TodayChhattisgarh Today

पटाया में ट्रैफिक लाइट पर जब एक बस रुकी तब वह उसमें सवार हो गई। इसी ओपन-बैक बस में वह पीड़ित पर्यटक से मिली थी। कथित तौर पर इस कॉलगर्ल ने शनिवार की रात को अपना भयावह रूप दिखाया और बस में बैठे टूरिस्ट के दाहिने कान को अपने दांतों से काट लिया। इसके बाद वह टूरिस्ट दर्द से चीखने चिल्लाने लगा। कॉलगर्ल ने अपनी हैवानियत दिखाते हुए उसके कान को चबाया और फिर निगल गई।

Read More : दुष्कर्म के बाद की गई थी Sonali Phogat की हत्या! भाई ने पीए पर लगाया सनसनीखेज आरोप

कॉलगर्ल ने की भागने की कोशिश

Callgirl bite the ear of tourist : पुलिस के आने से पहले कॉलगर्ल ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस ने एक ट्रक के साथ हथकड़ी लगा कर उसे काबू किया। इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया। पीड़ित भी इस दौरान पुलिस थाने पहुंचा। उसके कान से खून पानी की तरह बह रहा था। पुलिसकर्मियों ने टूरिस्ट की मदद की और उसके कान पर दवाई लगाया। यहां से उसे एक अस्पताल में ले जाया गया।

Read More: गहरी नींद में अपना गुप्तांग काट बैठा शख्स, बकरी काटने का देख रहा था…देखें वीडियो

लड़की ने पुलिस को मारी लात

पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल सैजई कामचुला ने घटना को लेकर कहा कि हमला करने वाली लड़की को पकड़ लिया गया है। जब अधिकारी उसे पकड़ने पहुंचे तो उसने लात मारी और गिरफ्तारी का विरोध किया। महिला पर मुकदमा चलाया जाएगा। घटना के कई गवाह हैं। पीड़ित ने भी इस बात की मांग की कि महिला पर मुकदमा चलाया जाए। महिला ने हमला क्यों किया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours