दुर्गः-जिले के अर्बन बीएमओ डॉ जाम गड़े को पद से हटा दिया गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे उनके काम से संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने उनके काम पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दे दिए है। लिखने के अभी पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा मेंं कदम उठाए जा रहे हैं।
कलेक्टर ने सोमवार को बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कार्यों की समीक्षा की। इसमें डॉ. जामगड़े की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कलेक्टर ने कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ओपीडी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से हम प्रारंभिक रूप से गंभीर बीमारियों का चिन्हांकन कर सकते हैं और इन्हें उभरने से पहले ही ठीक करने की दिशा में काम कर सकते हैं। इस हेतु सभी बीएमओ को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
समीक्षा में पाया गया कि कुछ केंद्रों में इस दिशा में बेहतर कार्य नहीं हो रहा था। कलेक्टर ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी का समय भी बदलने के निर्देश दिये। अब सुबह 10 बजे से 2 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक यह कार्य करेंगे। कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य का काम सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पिछली बैठक में भी इस संबंध में निर्देश दिये गये थे। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाने की दिशा में कार्य करना है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रो में अच्छी व्यवस्था करें।