CG Balod Road accident : छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से सड़क हादसे की खबर लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में बालोद में भी एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल जिले में आज तड़के बड़ा सड़क हादसा सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं यहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में बोलेरो सवार करीब दस लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी सोरम-भटगांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
CG Balod Road accident :
CG Balod Road accident : जानकारी के मुताबिक़ सभी मृतक एक ही परिवार के हैं और सभी बोलेरो में सवार होकर शादी में जाने के लिए रवाना हुए थे। पुलिस के अनुसार हादसे में 4 पुरुष और 5 महिला की मौत हुई हैं। पूरी घटना गुरुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं।
Chhattisgarh |10 killed and one child seriously injured after a truck and car collided near Jagatra in Balod district. The injured has been referred to Raipur for better treatment. Search for the driver of the truck underway: Jitendra Kumar Yadav, SP Balod pic.twitter.com/imklW8bqlP
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 3, 2023
सीएम बघेल ने जताया दुख
इस दुर्घटना में हुई मौतों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख व्यक्त किया हैं। उन्होंने ट्वीट कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया हैं। उन्होंने लिखा हैं की “अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है।
ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 3, 2023
+ There are no comments
Add yours