CG Bank Strike: इस तारीख से बैंक कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, किसानों की बढ़ेगी परेशानी

1 min read

CG Bank Strike: प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जो लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। कोरबा के सहकारी बैंक कर्मचारियों ने वेतनवृद्धि समेत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पहल नहीं करने पर 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी हैं। इसके चलते सहकारी बैंक से लोन लेकर खेती-किसानी करने वाले किसानों की समस्या बढ़ जाएगी।

इसे लेकर छत्तीसगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा हैं जिसमें 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी हैं। संघ ने बैंक कर्मचारियों को हड़ताल पर शामिल होने के लिए आह्वान किया है। इस खबर के चलते कोरबा के सभी शाखाओं के कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही हैं।

लोगों की बढ़ेगी परेशानी

मिली जानकारी के अनुसार, सहकारी बैंक के कर्मचारियों व अधिकारी के इस फैसले से लेने-देन का कार्य प्रभावित होने की आशंका हैं। इतना ही नही किसानों की परेशानी भी बढ़ (Korba strike news) सकती हैं क्योंकि अधिकांश किसान हर साल बैंक से लोन लेकर खेती-किसानी का काम करते हैं। मानसून के आगमन से खेती कार्य में तेजी आई हैं। इसी बीच बैंक के कार्य प्रभावित होने से लोन लेने में किसानों को भारी दिक्कतें आ सकती है। जिससे किसान काफी परेशान हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours