सुकमा: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक साथ 38 जवानों की रिपोर्ट कोरेाना पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि सभी जवान रविवार को कोरापुट हेडक्वार्टर से कोबरा 202 के 75 जवान सुकमा पहुंचे थे। जिसके बाद सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें 38 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी जवानों को कैम्प के बैरक में ही क्वारन्टीन किया गया है।
वहीं इस मामले में एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि, 75 जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिनमे से 38 संक्रमित पाये गए है। सभी को हल्की शर्दी खांसी है। फिलहाल सभी को क्वारन्टीन कर उपचार जारी है।