CG Congress Candidate 2nd List : पांच घंटे मंथन के बाद 30 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम तय, कई विधायकों का कटेगा टिकट, इस दिन जारी होगी दूसरी सूची

1 min read

रायपुरः- CG Congress Candidate 2nd List :  कांग्रेस की दूसरी सूची के लिए 30 विधानसभा सीटों के लिए एक नाम पर सहमति बन गई है। इसे लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। पार्टी सूत्रों के अनुसार 18 से 20 अक्टूबर के बीच दूसरी सूची जारी हो सकती है। इसमें नए चेहरों को मौका देने के साथ ही कई विधायकों का टिकट कट सकता है।

CG Congress Candidate 2nd List :  पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की दोपहर तीन बजे से शुरू हुई बैठक रात आठ बजे तक चली। इसमें प्रदेश की शेष 60 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। नवरात्रि के चौथे या पांचवें दिन 30 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है, वहीं अष्टमी या नवमीं के दिन शेष प्रत्याशियों की सूची आने की संभावना है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए।

इंटरनेट मीडिया पर जारी संभावित नाम

CG Congress Candidate 2nd List :  कांग्रेस की दूसरी सूची इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इनमें से कई नाम वर्तमान विधायकों के हैं, वहीं कई नए नाम हैं, जिन्हें मौका दिया जा सकता है। यह 35 से अधिक नाम हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। संभावित प्रत्याशियों में पामगढ़ गोरेलाम बर्मन,जैजैपुर टेकचंद्र चंद्रा,चंद्रपुर रामकुमार यादव, सक्ती चरणदास महंत, जांजगीर महंत रामसुंदर दास, अकलतरा राघवेंद्र सिंह,मस्तूरी प्रेमचंद जायसी, बेलतरा रामशरण यादव, बिलासपुर शैलेष पांडेय, बिल्हा प्रमोद नायक, तखतपुर संतोष कौशिक, मुंगेली रूपलाल कोसरे, लोरमी पवन अग्रवाल, कोटा अटल श्रीवास्तव का नाम माना जा रहा है।

CG Congress Candidate 2nd List :

CG Congress Candidate 2nd List :  वहीं मरवाही डा. केके ध्रुव,पाली-तानाखार मोहित केरकेट्टा,कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर, कोरबा जय सिंह अग्रवाल, रामपुर श्यामलाल कंवर,धरमजयगढ़ लालजीत राठिया, खरसिया उमेश पटेल, लैलूंगा चक्रधर सिदार,रायगढ़ प्रकाश नायक,सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े, बेमेतरा आशीष छाबड़ा, साजा रविंद्र चौबे, अहिवारा निर्मल कोसरे, वैशाली नगर इंद्रजीत सिंह छोटू,भिलाई नगर बदरुद्दीन कुरैशी व दुर्ग शहर अरुण वोरा शामिल हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours