CG Congress Candidate List: कांग्रेस की पहली सूची में कई सीटों पर नए को मिलेगा मौका, सूची में होंगे कई चौकाने वाले नाम, यहां देखें List

1 min read

रायपुरः- CG Congress Candidate List:विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की पहली सूची चौकाने वाली हो सकती है। सूची में कई चेहरे बदले जा सकते हैं, वहीं बेहतर काम करने वाले नए प्रत्याशियों को पार्टी मौका देने जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव में जिन 19 सीटों पर कांग्रेस को हार सामना करना पड़ा था, वहां पर प्रत्याशी चौकाने वाले होंगे। कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 75 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है।

CG Congress Candidate List: इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस की संभावित सीटों पर 44 प्रत्याशियों की सूची प्रसारित हो रही है। इस सूची पर कांग्रेस ने किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है, लेकिन यह साफ कर दिया है कि पहली सूची नवरात्रि के पहले दिन रविवार को आएगी। साथ ही संगठन ने यह भी जाहिर कर दिया है कि कई दौर की बैठकों, रिपोर्ट, जनाधार और पार्टी सर्वे के बाद सूची जारी की जाएगी।
CG Congress Candidate List: इसलिए कई नाम चौकाने वाले हो सकते हैं, वहीं जिन्होंने बेहतर काम किया है, उन्हें दोबारा मौका भी दिया जा रहा है। राज्य स्तर पर चुनाव समिति, स्क्रीनिंग कमेटी के साथ ही दिल्ली स्थित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सूची पर कई दौर की चर्चा हो चुकी है।

15 से ज्यादा विधायकों की टिकट खतरे में

CG Congress Candidate List: सूची पर चर्चा के लिए दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी इस बार 15 से 20 विधायकों का टिकट काट सकती है। इसकी प्रमुख वजह कमजोर जनाधार है। जिन सीटों पर कांग्रेस को बीते वर्ष हार का सामना करना पड़ा था, वहां भी प्रत्याशी बदले जाएंगे।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाली संभावित प्रत्याशियों की सूची

CG Congress Candidate List: विधानसभा क्षेत्र संभावित प्रत्याशी

    • पाटन – भूपेश बघेल
    • बस्तर – लखेश्वर बघेल
    • अंबिकापुर -टीएस सिंहदेव
    • जगदलपुर – राजीव शर्मा
    • दुर्ग ग्रामीण – ताम्रध्वज साहू
    • बीजापुर – विक्रम मंडावी
    • कोंडागांव – मोहन मरकाम
    • रायपुर दक्षिण – महंत रामसुंदर दास
    • कोंटा – कवासी लखमा
    • बिल्हा – प्रमोद नायक
    • साजा – रवीन्द्र चौबे
    • चित्रकोट – दीपक बैज
    • कवर्धा – मोहम्मद अकबर
    • दंतेवाड़ा – छविन्द्र कर्मा
    • नवागढ़ – गुरु रुद्र कुमार
    • मस्तूरी – प्रेमचंद जायसी
    • आरंग – शिव डहरिया
    • अकलतरा – राघवेंद्र सिंह
    • डौंडी लोहारा – अनिला भेड़िया
    • बेलतरा – रामशरण यादव
    • सीतापुर – अमरजीत भगत
    • कुरूद – नीलम चंद्राकर
    • खरसिया – उमेश पटेल
    • भाटापारा – सुशील शर्मा
    • पंडरिया – अर्जुन तिवारी
    • कोरबा – जय सिंह अग्रवाल
    • खैरागढ़ – गिरवर जंगेल
    • मुंगेली – रूपलाल कोसरे
    • डोंगरगढ़ – थानेश्वर पाटिला
    • बिन्द्रानवागढ़ – संजय नेताम
    • राजनांदगांव – जितेंद्र मुदलियार
    • धमतरी – मोहन लालवानी
    • डोंगरगांव – दलेश्वर साहू
    • कोटा – अटल श्रीवास्तव
    • खुज्जी – छन्नी साहू
    • लोरमी – पवन अग्रवाल
    • मोहला-मानपुर – इंद्रा शाह मंडावी
    • बलौदाबाजार – जनकराम वर्मा/ छाया वर्मा
    • अंतागढ़ – अनूप नाग
    • पामगढ़ – गोरेलाल बर्मन
    • भानुप्रतापुर – सावित्री मंडावी
    • जैजैपुर – टेकचंद्र चंद्रा
    • कांकेर – शंकर ध्रुवा
    • नारायणपुर – रजनू नेताम

भाजपा की टिकट पर भूपेश ने ली चुटकी

CG Congress Candidate List: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की सूची को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नहीं लड़ रही है, लड़ रहे हैं रमन सिंह और उनकी टीम। टिकट बंटवारा में पूरी तरह रमन की चली है। 15 साल तक जिन लोगों ने जनता को लूटा-खसोटा, जनता उनको जान गई है। बतादें कि भाजपा प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 85 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पांच सीटों पर नाम घोषित करना अभी बाकी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours