छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता ‘अकबर’ गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देने बुर्का पहनकर हो रहे थे फरार

1 min read

बिलासपुर: CG Congress Leader Akbar Arrested सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता और भूमाफिया अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है। अकबर कोक बिलासपुर शहर से लगे चांटीडीह के व्यापारी और कांग्रेसी नेता रज्जब अली को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Read More: पटवारियों को होशियारी पड़ गई भारी, जिला कलेक्टर ने पांच को किया सस्पेंड, RI पर भी लिया गया ये एक्शन

CG Congress Leader Akbar Arrested

CG Congress Leader Akbar Arrested  मिली जानकारी के अनुसार मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां 4 अक्टूबर 2022 को चांटीडीह के रहवासी और कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था। मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी, पुलिस रिकॉर्ड में उन्हें फरार बताया जा रहा था।

Read More: BJP मंडल अध्यक्ष का ऑडियो वायरल, विपक्षी दल के प्रत्याशी से लेन देन की कर रहे बात, सुनिए कितने में हुआ सौदा

CG Congress Leader Akbar Arrested  वहीं, अकबर खान को पिछले कुछ दिनों से गिरफ्तारी की भनक लग गई थी। वह फरार चल रहा था। पुलिस को आज मुखबिरों से सूचना मिली, कि अकबर खान घर आया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो वह बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने की फिराक में था। लेकिन पुलिस इस बार चूक नहीं की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें, कि अकबर खान के खिलाफ धमकाकर जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।

Read More: कांग्रेस को अब तक का सबसे बड़ा झटका, विधानसभा अध्यक्ष सहित 3000 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours