छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी हाड़ कापने वाली ठंड, रात होते ही जलानी पड़ सकती है आग

1 min read

रायपुर: Chhattisgarh weather समुद्री हवाओं के कारण अब छत्तीसगढ़ के मौसम में नमी देखने को मिल सकती है। इस नमी के कारण प्रदेश के कई जिले में ठंड देखने को मिल रही है। शाम होते ही प्रदेश के कई जिलों में ठंडी हवाएं चलने लगी है। यही वजह है कि रात होने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश सहित राजधानी रायपुर में मंगलवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला है। साथ ही सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

Read More: CG Agniveers Recruitment: थल सेना में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब इतने तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh weather मौसम विभाग की माने तो सोमवार को रायपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी। इस लिहाज से अगले 2 दिनों में प्रदेश के तापमान में कोई भी बदलाव के आसार नहीं है। छत्तीसगढ़ के मानचित्र में बारिश के बादल साफ नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायगढ़ में सबसे ज्यादा 70 मिमी पानी बारिश हुई है। इसके साथ ही बिलासपुर में भी हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है, रायपुर में तापमान 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो अधिक है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में बनी है नमी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि लगातार पश्चिमी विदर्भ और आसपास करीब डेढ़ किमी की ऊंचाई तक चक्रवात बना हुआ है। यही वजह है कि समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। नमी के कारण कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान अभी सभी जगहों पर सामान्य से ऊपर बना हुआ है। अगर छत्तीसगढ़ के अन्य जिले की बात करें तो रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री बिलासपुर में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री जगदलपुर में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दुर्ग में अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 14.6 राजनादगांव में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours