नई दिल्ली: CG weather Update today राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों को बारिश से राहत के आसार नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने भारत के उत्तर पश्चिम हिस्से में सोमवार को भी बारिश की संभावनाएं जताई हैं। हालांकि, इस दौरान पश्चिम और केंद्रीय भारत को राहत मिल सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्य में इस सप्ताह के मध्य तक बादल बरस सकते हैं।
CG weather Update today IMD की तरफ से से रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर एक पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। रविवार तक ओडिशा, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
आज कैसा रहेगा मौसम
CG weather Update today सोमवार को भी कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। इनमें पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही 21 मार्च तक उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं।
CG weather Update today कैसी रहेगी गर्मी
रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, IMD का कहना है कि मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावनाएं नहीं हैं। हालांकि, इसके बाद आंकड़ा 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। महाराष्ट्र में तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।