CGBSE Result 2023: 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ की विधि भोसले टॉपर, 10वीं में जशपुर के राहुल यादव ने मारी बाजी, देखें टॉपर्स की लिस्ट

1 min read

रायपुरः-CGBSE Board Result 2023 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (CGBSE Result 2023) बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत गया है। इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में बाजी मारी है। छात्रों का परीक्षा परिणाम 75.36 प्रतिशत गया है, तो छात्राओं का लगभग 83.64 फीसदी है। 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ के अभिनव वीएचएस स्कूल पुसौर की छात्रा विधि भोसले ने टॉप किया है। उसे 500 में से 491 (98.20 प्रतिशत) नंबर मिले हैं।  जानिए बाकी टॉप-5 में कौन…

CGBSE Board Result 2023

 

रैंक नाम जिले का नाम नंबर प्रतिशत (%)
1 विधि भोसले रायगढ़ 491 98.20
2 विवेक अग्रवाल जांजगीर-चांपा 487 97.40
3 रितेश कुमार दुर्ग 484 96.80
4 न्यासा देवांगन रायपुर 483 96.60
4 रेशम खत्री रायपुर 483 96.60
4 संस्कार देवांगन सक्ती 483 96.60
5 दिव्या झलमला 482 96.40

 

CGBSE Board Result 2023  10वीं में राहुल यादव ने किया टॉप

CGBSE Board Result 2023  वहीं 10वीं का रिजल्ट 75.05 प्रतिशत गया है। इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में बाजी मारी है। छात्रों का परीक्षा परिणाम 70.26 प्रतिशत गया है, तो छात्राओं का लगभग 79.16 फीसदी है। 10वीं की परीक्षा में जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कर्ष स्कूल के छात्र राहुल यादव ने टॉप किया है। उसे 600 में से 593 (98.83 प्रतिशत) नंबर मिले हैं।  जानिए बाकी टॉप-5 में कौन…

रैंक नाम जिले का नाम नंबर प्रतिशत (%)
1 राहुल यादव जशपुर 593 98.83
2 सिकंदर यादव जशपुर 592 98.67
3 पिंकी यादव जशपुर 589 98.17
3 सूरज पैंकरा जशपुर 589 98.17
4 अदिति भगत रायगढ़ 588 98.00
4 रिया हलदार कांकेर 588 98.00
4 भूपेंद्र सरगुजा 588 98.00
5 भूमि वर्ते कवर्धा 586 97.67
5 चित्राक्षी साहू रायपुर 586 97.67
5 आदित्य राज गुप्ता जशपुर 586 97.67

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours