12 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, भूस्खलन की चेतावनी, हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट, यहां बढ़ेगा तापमान

1 min read

weather update in india देश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कई राज्यों में एक तरफ जहां मानसून की सक्रियता में कमी आई है। वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। फिलहाल भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 राज्य में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। महाराष्ट्र गोवा के अलावा राजस्थान पंजाब मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में वज्रपात और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।

weather update in india उड़ीसा पश्चिम बंगाल सहित झारखंड में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के कुछ हिस्से में भारी बारिश कुछ हिस्से में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। बिहार में फिलहाल बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में लोकल सिस्टम सक्रिय होने की वजह से बारिश की गतिविधि देखी जा सकती है। मानसून की सक्रियता तेज नहीं होने की वजह से इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है। रविवार से बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना में हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं अरवल और औरंगाबाद में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पर लौट रहा जिससे जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उसमें अरवल के अलावा भोजपुर बक्सर रोहतास और औरंगाबाद शामिल है।

weather update in india महाराष्ट्र गोवा आदि राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है। महाराष्ट्र में अगले 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई और गोवा में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। इन क्षेत्रों में आंधी का भी पूर्वानुमान जताया गया है। रेड अलर्ट जारी करते हुए फिलहाल 2 दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। रायगढ़ में अति तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि विदर्भ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम अलर्ट

देश के बाकी हिस्सों में छिटपुट बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,
पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में काफी व्यापक वर्षा और अलग-अलग तूफान आ सकते हैं।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में व्यापक बारिश और अलग-अलग तूफान आने की संभावना है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
राजस्थान पंजाब हरियाणा में भी मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर
दिल्ली राजस्थान पंजाब हरियाणा में भी मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर जारी रहने वाला है। दिल्ली में पूरे सप्ताह रुक रुक कर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। अगले शुक्रवार से इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा देखा जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्से में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। हालांकि कुछ हिस्से में उमस भरी गर्मी का दौर भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के कई इलाके में तेज बारिश होगी जबकि कुछ इलाके में गर्मी का भी एहसास होगा। एनसीआर में 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि लखनऊ सहित अन्य क्षेत्रों में गर्मी और तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि बुधवार से उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने के साथ ही मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। इसके साथ ही एक बार फिर से बारिश पर चमक और आंधी की स्थिति निर्मित हो सकती है।

पंजाब राजस्थान में भी मौसम बदलने की चेतावनी
पंजाब राजस्थान में भी मौसम बदलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया जबकि कुछ इलाकों में गर्मी का एहसास होगा। अगले 4 दिनों तक कुछ इलाके में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 5 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। भाखड़ा पोंग डैम से 58000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जबकि अगले 24 घंटे में गुरदासपुर मनसा पटियाला संगरूर में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान जताया गया है।

हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अब तक 54% अधिक बारिश देखने को मिली है। कई जिले में सुबह से बारिश की गतिविधि जारी है। पानीपत सोनीपत करनाल रोहतक भिवानी फतेहाबाद सहित 12 जिले में 2 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान
राजस्थान में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। कई जिलों में रेड ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भूस्खलन और आंधी सहित तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 4 दिनों तक बारिश की वजह से कुछ इलाके में परेशानी बढ़ेगी जबकि अन्य इलाके में उमस भरी गर्मी का एहसास होगा चंबल में उफान देखने को मिल रहा है। वही राजस्थान में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जयपुर में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाके में मानसून की सक्रियता है। भरतपुर कोटा सहित जयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वज्रपात भूस्खलन सहित भारी बारिश की चेतावनी
असम मेघालय मणिपुर नागालैंड मिजोरम सहित अन्य क्षेत्रों में वज्रपात भूस्खलन सहित भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए यलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट होने के साथ ही कुछ इलाकों में अति तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

भारी बारिश की चेतावनी
केरल कर्नाटक तमिलनाडु सीमा अंडमान निकोबार दीप समूह सहित महाराष्ट्र गोवा विदर्भ आदि क्षेत्रों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गए हैं। वहीं सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड किए जाने के साथ ही फिलहाल 4 दिन गतिविधि जारी रहने वाली है। इससे पहले अंडमान निकोबार में 6 की रफ्तार से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

हिमाचल उत्तराखंड में बारिश की गतिविधि जारी
हिमाचल उत्तराखंड में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। मौसम विभाग द्वारा पर्वतीय राज्यों में लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाके पर बारिश की गतिविधियों में इजाफा देखा जाएगा जबकि अन्य इलाके में भी अति तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। भूस्खलन आदि की समस्या निर्मित हो सकती है। वहीं मौसम विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार अगले 4 दिन तक गतिविधि जारी रहने वाली है। हिमाचल उत्तराखंड के कई हिस्से में होने के साथ ही मानसून की सक्रियता देखने को मिल रही है। जिसके बाद मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जताया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours