बिलासपुर,छत्तीसगढ़:- बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गंदे पानी बहने को लेकर वार्ड में रहने वाले एक शख्स ने पार्षद की घर में घुसकर पिटाई कर दी। घटना की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी बृजेश सिंह ने दो दिन पहले पार्षद भारत कश्यप को नल से गंदा पानी आने की शिकायत करते हुए पाइप लाइन बदलने कहा था, जिसके बाद पार्षद ने मौके पर जा कर मुआयना किया और जल विभाग के कर्मचारियों से पाइप लाइन चेक कराया जिसमे पता चला की वो पाईप लाइन निगम की नही बल्कि निजी है।
पार्षद ने बृजेश सिंह को समझाने की बहुत कोशिश की पर ब्रिजेस सिंह विवाद करने लगा, और पार्षद के घर घुसकर मारपीट कर दी जिसके बाद प्रार्थी ने ब्रिजेस सिंह के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी ब्रिजेस सिंह के खिलाफ धारा 294 323, 506,452 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।