बिलासपुरः- छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जैसे कई तरह के चीजों का इस्तेमाल कर रहे है। इसी बीच बिलासपुर कलेक्टर ने शीतलहर को देखते हुए जिले में स्कूलों के समय को बदलने का फैसला लिया है।
कलेक्टर ने कहा कि शीतलहर को ध्यान में रखते हुए छात्रों हित में जिले के स्कूल का समय परिवर्तन किया जा रहा है। सोमवार से शुक्रवार तक प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में सुबह 9 बजे से अपरान्ह 12:30 तक प्रथम पाली और अपरान्ह 12: 45 से अपरान्ह 4: 15 बजे तक स्कूलों को संचालित करने का आदेश दिया हैं। ये व्यवस्था 31 जनवरी 2022 तक के लिए लागू रहेगा।