Chhattisgarh Weather : मौसम के बिगड़े मिजाज से करवाचौथ को लेकर सुहागिनों की चिंताएं बढ़ी, मौसम विभाग ने की भविष्‍यवाणी

1 min read

रायपुरः-Chhattisgarh Weather : छत्‍तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और लगातार बारिश हो रही है। इसे देखते हुए महिलाओं में करवाचौथ को लेकर चिंताएं बढ़ गई है कि उस दिन मौसम का कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 13 अक्टूबर गुरुवार को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा और वर्षा के आसार नहीं है। शुक्रवार 14 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा के आसार बन रहे है। साथ ही 15 अक्टूबर के बाद तो वैसे ही वर्षा के आसार नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 अक्टूबर तक मानसून की विदाई तय मानी जा रही है।

Chhattisgarh TodayChhattisgarh Today

15 के बाद वर्षा के आसार नहीं, 20 अक्टूबर तक होगी मानसून की विदाई

Chhattisgarh Weather : मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश में मौसम सामान्य रहा। आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। हल्की वर्षा के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आई। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान महासमुंद में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read more : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस दिन करेंगे शादी! जानें प्री वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक की डिटेल्स

अच्छी रहेगी ठंड

Chhattisgarh Weather :मौसम ज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष ठंड भी काफी अच्छी रहेगी। अक्टूबर के आखिर में ठंड की दस्तक भी शुरू हो सकती है। इस वर्ष गर्मी के साथ ही मानसून भी अच्छा रहा है।

Read More : मनपसंद ड्यूटी लगवानी है तो संबंध बनाओ: थाने के मुंशी की शर्मनाक शर्त, महिला पुलिस कर्मियों के खत से आया भूचाल

यह बन रहा सिस्टम

Chhattisgarh Weather : मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलामऔर भरूच है।

Weather Update: मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, इन जिलों को अलर्ट रहने की जरूरत

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours