Chhattisgarh Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी, इस दिन से फिर बढ़ेगी ठंड..

1 min read

Chhattisgarh Weather Update: उत्तर दिशा से आ रही शुष्क हवा शनिवार से प्रभावी होगी। यानी वातावरण में एक बार फिर से ठंडकता बढ़ सकती है। इस बीच गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात में यह 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में ठंडकता तो बढ़ेगी, लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन की संभावना अभी कम है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

Chhattisgarh Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने बतायाय कि प्रदेश में हवाओं का आगमन पश्चिम से प्रारंभ हो गया है इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। परंतु विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। शनिवार से वातावरण में ठंडकता बढ़ने लगेगी।

Chhattisgarh Weather Update: साफ मौसम में तापमान असामान्य

Chhattisgarh Weather Update: पिछले चार दिनों से आसमान पूरी तरह से साफ है। इसके बाद भी वातावरण में अपेक्षित ठंडकता नहीं लौट सकी है। अधिकतम तापमान दो दिन से सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से मात्र एक डिग्री ही कम पर है।

रबी फसलों के लिए अनुकूल

Chhattisgarh Weather Update: इन दिनों मौसम न तो ज्यादा सर्द है और न ही ज्यादा गर्म। इस कारण इसे रबी फसलों के लिए काफी अनुकूल माना जा रहा है। खासकर चना, गेंहू व मसूर की फसल के लिए काफी लाभकारी है।

today weather update in mp
today weather update in cg

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours