रायपुरः Chhattisgarh Weather Update :छत्तीसगढ़ में 11 साल बाद मानसून की विदाई का रिकार्ड टूट गया है। वर्ष 2011 से 2021 तक मानसून की वापसी 15 अक्टूबर तक हो गई थी। इस वर्ष मानसून की वापसी 18 अक्टूबर तक बढ़ गई है। इससे साफ है कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मानसून 18 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ से लौट जाएगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं, जिसके कारण प्रदेश में अगले 2 दिन में प्रदेश के कुछ और भाग से मानसून की विदाई संभव है।
अभी भी बना हुआ है सिस्टम
Chhattisgarh Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को झमाझम बरिश हुई। राजधानी में मानसून की विदाई की बेला में लगातार दो घंटे की 23 मिलीमीटर बारिश में हुई। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।
देर से आया था मानसून
Chhattisgarh Weather Update : मानसून का आगमन की तारिख 10 जून तय है। 2020 में मानसून 9-10 जून की रात तक ही रायपुर पहुंच गया था। लेकिन इस बार मानसून की दस्तक प्रदेश में 16 जून को हुई थी।
देखें कब कम लौटा मानसून
वर्ष – तारीख
2011 – 15 अक्टूबर
2012 – 12 अक्टूबर
2013 – 8 अक्टूबर
2014 – 5 अक्टूबर
2015 – 14 अक्टूबर
2016 – 15 अक्टूबर
2017 – 12 अक्टूबर
2018 – 11 अक्टूबर
2019 – 9 अक्टूबर
2020 – 10 अक्टूबर
2021 – 15 अक्टूबर