CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में सूरज की तपन से शाम को मिली राहत, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, अंधड़ के साथ बारिश के आसार

1 min read

रायपुर। Chhattisgarh Weather Update दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा तट के पास बन रहे चक्रवात के प्रभाव से शनिवार को छत्तसीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बारिश के आसार है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शुक्रवार को प्रदेश भर में रायगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस रायगढ़ का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट संभावित है।

Chhattisgarh Weather Update सुबह से दोपहर तक की तपिश से शुक्रवार शाम को चली तेज हवाएं व हल्की बारिश ने राहत दिलाई। इसके चलते देर शाम को ठंडी हवाएं भी चली और मौसम भी अच्छा हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने रहे चक्रवात के प्रभाव से अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही अगले 24घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, 25 मई तक अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट - Samachar First

Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update सूरज की तपिश सुबह से ही बढ़ने लगी है,जो दोपहर को और ज्यादा बढ़ जाती है। गर्मी व उमस से लोग हलाकान भी होने लगे है,दोपहर के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ा है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सर्वाधिक थी। साथ ही सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। रायपुर का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। प्रदेश भर में रायगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस रायगढ़ का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में 24 तक मानसून प्रवेश

Chhattisgarh Weather Update मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रायपुर में 24 जून तक मानसून प्रवेश संभावित है। केरल में पहुंचे मानसून की सक्रियता अच्छी रही तो मानसून पहले भी पहुंच सकता है। हालांकि 10 जून के बाद से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अब हल्की बारिश होने के आसार बने हुए है, इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours