मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया…

1 min read

cm inauguratedKhairagarh Mahotsav: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खैरागढ़ अंचल को 6 करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्याें की सौगात दी।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

मुख्यमंत्री ने चिटफंड कम्पनी की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को लगभग डेढ़ करोड़ रूपए की राशि लौटाई और राजनांदगांव जिले में स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का भी लोकार्पण किया। खैरागढ़ महोत्सव 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा।

इस अवसर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, कुलपति ममता चंद्राकर, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष  शैलेन्द्र वर्मा कलेक्टर  तारण प्रकाश सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours