कांकेर,छत्तीसगढ़ः- अगर मजाक में भी किसी ने सोशल मीडिया पर बच्चों से सम्बंधित अश्लील सामग्री वायरल की,तो उसको जेल जाना पड़ सकता हैं, क्योंकि NCRB ऐसी आपत्तिजनक गतिविधियों पर पूरी नजर रखता है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है जहां ऐसे की मामले में एक रिटायर्ड फौजी के बेटे को जेल जाना पड़ा है। दरअसल युवक ने करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक बच्चा मुर्गे के साथ अश्लील हरकत करते देखा जा रहा था। इसी मामले में युवक के खिलाफ कांकेर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कांकेर पुलिस के मुताबिक शिवनगर निवासी प्रवीण साहू एक रिटायर्ड फौजी का बेटा है।पुलिस को एनसीआरबी द्वारा जानकारी दी गई कि अप्रैल 2021 में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में 7 साल के बच्चे को एक मुर्गे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते दिखाया गया था। हालांकि यह वीडियो कहां का था, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस NCRB ने कांकेर पुलिस को बताया था कि वीडियो प्रवीण साहू की आईडी से ही पोस्ट हुआ है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि NCRB ने देश भर में चाइल्ड पोर्नग्राफी को बढ़ावा देने वालों के विरूद्ध अभियान चला रखा है। NCRB की स्पेशल सेल सोशल मीडिया मंचों पर किसी नाबालिग के जुडी अश्लील पोस्ट पर नजर रखती है। एक जानकारी के मुताबिक भारत में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढे हैं। NCRB के डाटा के अनुसार साल 2022 में साइबर अपराध के मामलो में 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।