CISF के 6 जवानों की हत्या कर हथियार लूटने वाला नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, वारदातों की है लंबी फेहरिस्त

1 min read

दंतेवाड़ा: जिला पुलिस बल को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत दरअसल सर्चिंग पर निकले जवानों ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली 6 जवानों की हत्या कर हथियाल लूटने की घटना में भी शामिल था। फिलहाल पुलिस की टीम गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला बल एवं डीआरजी की टीम रविवार को किरंदुल इलाके की सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जवानों ने ग्राम आलनार पटेलपारा में जनमिलिशिया कमांडर देवा मुचाकी को घेराबंदी कर धर दबोचा। देवा मुचाकी जवानों को देखकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन जवानों ने उसे धर दबोचा।

इन घटनाओं में था शामिल

  • 24 नवम्बर 2019 को एसपी 3 नया स्क्रीन प्लांट में समतलीकरण कार्य में लगे कंपनी के छह नग हाईवा ट्रक, 2 नग डोजर, एक नग पोकलेन को जलाने की घटना।
  • 14 मई 2019 को एस्सार मानसून यार्ड में फाइनोर माल डम्प करने के कार्य में लगे वाहन पोकलेन व हाईवा को बंडा व टांगिया से तोड़कर आग लगाने की घटना में शामिल रहा।
  • 13 मई 2012 को एसपी 1 के पास पंप हाउस एरिया में फायरिंग कर सीआईएसएफ 06  जवान की हत्या कर उनके हथियार लूटने की घटना में शामिल था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours