बेमेतरा,छत्तीसगढ़ः- Clash Between Two Communities In Bemetara बेमेतरा के साजा विधानसभा के ग्राम बिरनपुर में दो स्कूली बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तलवार से एक हिंदू युवक की हत्या कर दी। मामले में दर्जन भर से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Clash Between Two Communities In Bemetara पुलिस ने ग्यारह आरोपितों में से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां जैमर भी लगाया है। दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबडा, बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक-कलेक्टर के साथ कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भी यहां पहुचे है।
Clash Between Two Communities In Bemetara ये थी वजह
Clash Between Two Communities In Bemetara शनिवार की सुबह दो स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक अन्य मुस्लिम युवक ने एक छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। इसमें उसका हाथ फैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची तो दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू के घर में घुसकर तलवार से एक युवक भुनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू की हत्या भी कर दी।
पुलिस के ऊपर भी पथराव
Clash Between Two Communities In Bemetara करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। साजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया है। मामले को शांत कराने के लिए जब पुलिस फोर्स ग्राम बिरनपुर पहुंची तो पुलिस के ऊपर भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया। इसमें सहायक उपनिरीक्षक बीआर ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रायपुर रेफर किया है।